बिजनौर, अगस्त 15 -- Bijnor News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में भावपूर्ण एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन और त्रासदी का दंश झेलने वाले परिवारों की पीड़ा, संघर्ष और साहस को स्मरण किया गया। इस अवसर पर विभाजन पीड़ित जनपद के 35 परिवारों के परिवारजनों को सम्मानित कर उनके त्याग और संघर्ष को नमन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान तथा जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विभाजन पीड़ित परिवारों के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करते समय कई परिवारजन भावुक हो उठे और उन्होंने ...