Bijnor News: विधायक ने पीड़ित परिजनों को सौंपा 4 लाख का चैक
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: नहटौर। दस दिन पूर्व बोरवेल में गिरने से हुई वंश की मौत के मामले में विधायक ओमकुमार ने आर्थिक सहायता के लिए पीड़ित परिजनों को चार लाख का चैक सौंपा। शासन की ओर से यह आर्थिक सहायता दैवीय आपदा कोष से हुई है। बता दे कि 27 जून को मोहल्ला नौधा निवासी धर्मेंद्र सैनी का 13 वर्ष से पुत्र रूपचंद उर्फ वंश गांगन नदी के पास के खेत मे स्थित अचानक गहरे बोरवेल में गिर गया था। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। विधायक ओम कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष के अंतर्गत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की थी। बृहस्पतिवार को विधायक ओम कुमार मोहल्ला नौधा स्थित धर्मेंद्र सैनी की आवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को चार लाख की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। विधायक ओमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.