बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: विधायक अशोक कुमार राणा ने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की स्थिति और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सबसे पहले नयागांव-नंदगांव-नाथाड़ोई के समीप खो नदी के बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण सचदेव, एसडीओ नवीन सैनी और जेई नवीन कुमार से बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने खो नदी के बांध पर पौधारोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने गांव मंधौरा और कोप्पा का दौरा किया, जहां ग्रामीणों ने खो नदी का पानी सड़क किनारे आने की समस्या से अवगत कराया। इस पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के जेई धर्मेंद्र कुमार को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम बिजनौर को भी खो नदी के किनारे बसे गांवों की समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान ब्लॉक प्रश...