बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: सेंट मैरी स्कूल के ऑडिटोरियम में सोमवार को कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट ट्रेनर एवं करियर कोच डैनी जोसेफ ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास एवं जीवन कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।सत्र के दौरान विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार, नेतृत्व क्षमता, लक्ष्य निर्धारण तथा समय के सदुपयोग जैसे विषयों पर व्यावहारिक सुझाव दिए गए। विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने तथा चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण सत्र विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भ...