Bijnor News: विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं करियर विकास को लेकर दिया प्रशिक्षण
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: सेंट मैरी स्कूल के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं जीवन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन कक्षा 9, 11 एवं 12 तथा तीसरे दिन कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
विशेष प्रशिक्षण सत्र अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट ट्रेनर एवं करियर कोच डैनी जोसेफ ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन एवं करियर नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं को पहचानने तथा जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.