बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर सैदपुर के समीप हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला और बच्ची को सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल प्रिया को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जानकारी के अनुसार बुधवार को मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कुरी रवाना निवासी कितांशु (27 वर्ष) अपनी पत्नी प्रिया (25 वर्ष) और एक वर्षीय पुत्री दक्षिता के साथ बाइक से हल्दौर क्षेत्र के अपनी रिश्तेदारी के गांव गढ़ी से अपने गांव लौट रहे थे। गांव सैदपुर के पास अज्ञात वाहन ने उ...