बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा में जिला सह शोध प्रमुख के महत्वपूर्ण पद पर डॉ. राजू घाघट को मनोनीत किए जाने पर वाल्मीकि समाज की ओर से हर्ष और उत्साह के माहौल में फूल मालाएं पहना कर भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा में डॉ. राजू घाघट को सह शोध प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके सम्मान में मौहल्ला रम्पुरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में समाज की ओर से नव नियुक्त जिला सह शोध प्रमुख डॉ. राजू घाघट एवं जिला मीडिया सह संयोजक ललित पाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...