बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: भाकियू अराजनैतिक की मांगों को लेकर भरी हुंकार का असर दिखने लगा है। किसानों के साथ कई विभागों के अधिकारियों की मीटिंग हुई। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने बताया कि मीटिंग के दौरान शीरे के डायवर्जन के आठ करोड़ चीनी मिल के अधिकारियों ने जमा किए और 10 करोड़ 21 अक्तूबर तक देने का आश्वासन दिया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल और क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में गन्ना, बिजली, कृषि, लोक निर्माण, पशुपालन और वन विभाग के अधिकारियों के साथ भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बिलाई शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। दिगम्बर सिंह ने बताया कि बिलाई शुगर मिल के गन्ना भुगतान को लेकर...