बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: मैदान और पहाड़ों पर वर्षा होने से मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया वहीं नगर में कई जगह पर जलभराव हो गया जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नदि के आस पास बस्ती के लोग दहशत में हैं।मूसलाधार बारिश के कारण नगर व आस पास के क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। प्रतिष्ठानों के सामने जलभराव के कारण प्रतिष्ठान स्वामियों, ग्राहकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीकेआई चौराहे के निकट व सेंटमेरीज स्कूल के निकट रायपुर तिराहे पर व अजमल खां रोड पर निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में चेतावनी रेखा छूकर बही गंगा वहीं मालन नदी में पानी बढ़ने से कछियाना बस्ती पर भी खतरा मडराने लगा है। बारिश के कारण मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी कछियाना बस्ती में घुसने के डर से ...