बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस, बिजनौर में होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के कुल 218 सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- Gonda News: रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवारों की सेहत की जांचशिविर का आयोजन रविवार को पुलिस लाइन में एसपी की पत्नी एवं वामा सारथी की अध्यक्षा रिया झा के निर्देशन में आयोजित शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का आयोजन आयुष विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सामान्य बीमारियों की रोकथाम, संक्रमण से बचाव, त्वरित उपचार और स...