बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरीकमपुर रूपचंद उर्फ टिक्कोपुर में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। दरोगा ने तीन नामजद सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमा में शावेज पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम तरीकमपुर रूपचंद उर्फ टिक्कोपुर, वांछित है। रविवार को दरोगा मोहित कांस्टेबल सन्नी मलिक, शमीम, अनुज कुमार और राहुल के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि रात करीब दो बजे शावेज, उसके भाई सद्दाम व गालिब तथा 7-8 अज्ञात महिला-पुरुषों ने पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि लोगों ने एक राय होक...