बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: वरिष्ठ नागरिक समिति जिला बिजनौर की बैठक ब्लॉक अल्हैपुर स्थित मास्टर होरी सिंह हॉल में जिला अध्यक्ष धर्मेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रानी बाग कॉलोनी धामपुर शाखा की पुरानी कार्यकारिणी को कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया। इसके बाद चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में यशपाल सिंह पर्यवेक्षक तथा राकेश चमौली चुनाव अधिकारी रहे। नई कार्यकारिणी में जगदीश प्रसाद चौहान अध्यक्ष, हरप्रसाद सिंह व विनोद चांदना उपाध्यक्ष, भागेश कुमार सिंह सचिव, राजेंद्र सिंह सह सचिव, राम कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, विपिन गौड़ ऑडिटर, हेमराज सिंह व केशव कुमार मीडिया प्रभारी, सुनीता नंदा महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ. आरके सिंह को प्रचार-प्रसार एवं स्वास्थ्य सेवा प्रभारी चुना गया। संरक्षक के...