बिजनौर, अगस्त 8 -- Bijnor News: क्षेत्र में गुलदार के आतंक से राहत दिलाने के लिए वन विभाग के लगातार प्रयास सफल हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह ग्राम मेदपुरा सुल्तान में एक और खूंखार नर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को ग्रामीणों की मांग पर मेदपुरा सुल्तान स्थित एक भट्टे के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। शनिवार सुबह पिंजरे की जांच के दौरान उसमें लगभग 6 वर्ष का नर गुलदार फंसा मिला।सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में रेंजर प्रदीप कुमार, वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह, लाल सिंह, विशाल प्रताप आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन दरोगा पर किया हमला टीम ने सुरक्षित तरीके से गुलदार का रेस्क्यू किया। फिलहाल पकड़े गए गुलदार क...