बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: घर में मिट्टी भराव के लिए मिट्टी डाल रहे किसान पर वन चौकीदारों ने खनन का आरोप लगाते हुए पांच हजार रुपये की मांग कर डाली। वहीं वन रेंजर ने बताया रुपये मांगने वाले व्यक्ति को पहले ही विभाग से निकाला जा चुका है, जबकि दूसरे की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जलीलपुर क्षेत्र के गांव के लोगों को अपने ही खेतों से मिट्टी उठाना भारी पड़ रहा है। बरसात के समय में पशुओं के नीचे और घर की दीवारों के पास कटी हुई मिट्टी लगाने को ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार सुबह दो व्यक्ति फावड़े से मिट्टी भर रहे था कि अचानक सलेमपुर रेंज के दो वन चौकीदारों ने ट्रैक्टर चालक और मिट्टी भर रहे किसान को हड़काना शुरू कर दिया।

घटना का विवरण दोनों ने पांच हजार रुपये की डिमांड कर डाली, जो एक हजार रुपये पर तय हो गई। इसी दौरान वहां गुजर रहे ...