बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: वन्य जीव प्राणी सप्ताह के अंतर्गत बढ़ापुर विजयसिंहपुर वन रेंज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को वन, वन्य जीवों एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डीएफओ नजीबाबाद पृथ्वीराज केएसबी एवं एसडीओ अंशु चावला ने बच्चों को मानव और वन्य प्राणियों के बीच संतुलन तथा प्रकृति को सुरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी। पक्षी विशेषज्ञ गौरव कुमार ने बच्चों को विभिन्न पक्षियों की पहचान एवं उनके संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही बच्चों को पक्षियों को देखने और पहचानने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कछुआ संरक्षण केंद्र पहुंचे विद्यार्थी, जानी वन्य जीवों की अहमियत इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, ज...