बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: लोक अदालत के अवसर पर बुधवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में अपर जिला जज नगीना मोहम्मद शारिक सिद्दीकी की प्रेरणा से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।अपर जिला जज मोहम्मद शारिक सिद्दीकी, सिविल जज नेहा राजन और अपर सिविल जज सुभाष ने परिसर में आम, नीम, आंवला, हारसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान अपर शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल, सहायक अभियोजन अधिकारी सुनील कुमार, बार एसोसिएशन नगीना के महासचिव मोहम्मद नईम एडवोकेट, निशात अहमद एडवोकेट, प्रदीप चौधरी एडवोकेट, इमामुल हक एडवोकेट भी उपस्थित रहे। मुंसिफ कोर्ट के नाजिर दिनेश कुमार, भीम सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पेड़ों की महत्ता पर विचार रखे। अपर जिला जज मोह...