Bijnor News: लोकायुक्त के दरबार पहुंचा आशा प्रशिक्षकों के मानदेय भुगतान का मामला
बिजनौर, जुलाई 21 -- Bijnor News: जनपद बिजनौर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों के मानदेय भुगतान में लापरवाही सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 बीत जाने के महीनों बाद भी मानदेय न मिलने से नाराज आशा प्रशिक्षकों ने अब सीधे उत्तर प्रदेश लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया है। लोकायुक्त कार्यालय द्वारा इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। मामले के मुख्य शिकायतकर्ता त्रिलोक चन्द्र शर्मा और उनके साथी सूरजभान सिंह, विनोद कुमार वर्मा, शेख हसीना तथा अमित पाल ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर उन्होंने एचबीएनसी प्रशिक्षण कार्य पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया था। यह प्रशिक्षण अक्टूबर 2025 तक पूरा हो चुका था।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.