Bijnor News: लेखपाल का मंडी समिति सचिव पद पर हुआ चयन
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: मौहल्ला कबीरनगर निवासी समाजसेवी व कवि सरदार हरभजन सिंह अमन के पुत्र गगनदीप सिंह का चयन मंडी समिति सचिव के पद पर होने से परिवार व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। कवि हरभजन सिंह अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पुत्र गगनदीप सिंह तहसील धामपुर मे तीन वर्षों से लेखपाल पद पर कार्यरत है। इसी दौरान उसका वन दारोगा व मंडी समिति सचिव पद पर चयन हुआ। गगनदीप सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्तिपत्र प्राप्त किया। गगनदीप सिंह को मण्डी सचिव के पद का नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में 25 अगस्त को प्राप्त हुआ। वर्तमान में लेखपाल के पद तहसील धामपुर में कार्यरत हैं। पूर्व में वन दरोगा के पद पर भी चयनित हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.