बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: भागूवाला में ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च स्ट्रीट लाइटों के खंभे लगवाई गये थे। जो वर्तमान समय में लापरवाही के चलते बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विभिन्न स्थानों पर लाखों रुपये खर्च कर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही गांव की गलियों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक रास्तों पर अंधेरा पसर जाता है। बरसात के दिनों में परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। बारिश के बाद रास्तों पर जगह-जगह जलभराव व कीचड़ जमा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: गुलदार की सक्रियता से जीवनवाला में सुरक्षा का अलर्ट अंधेरे के कारण रास्ते की स्थिति साफ दिखाई नहीं देती है। भागूवाला क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाक...