बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड स्थित पूछताछ केंद्र के सामने गुरुवार सुबह करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली शहर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हल्दौर थाना क्षेत्र के नांगल जाट गांव निवासी रमेश के रूप में हुई।

मृतक की पहचान गुरूवार को मोहम्मदपुर देवमल निवासी अभिजीत पुत्र रोहिताश सिंह ने सुबह करीब आठ बजे शहर कोतवाली में सूचना दी कि बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र के सामने एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान रमेश (60) पुत्र भीम...