बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: फोरलेन हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट सड़क पार करते वृद्धा को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। वृद्धा की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...