बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: रोटरी क्लब स्योहारा संपूर्ण की नई टीम का चुनाव किया गया। जिसमें कांता प्रसाद पुष्पक को वर्ष 2026- 27 का अध्यक्ष और हरिओम हैरि को सचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रोटरी क्लब शिक्षा-स्वास्थ्य पर करेगा कार्यचुनाव समारोह नूरपुर रोड स्थित बेस्ट वेस्टर्न प्रिंस में आयोजित बैठक में गत वर्ष के अध्यक्ष शोभित जैन ने आगामी वर्ष के अध्यक्ष कांता प्रसाद पुष्पक को रोटरी कालर पहना कर कार्यभार सोपा। इस मौके पर गत वर्ष के सचिव समीर रस्तोगी ने आगामी सचिव हरिओम उर्फ हेरि को कार्यभार ग्रहण कराया। इस मौके पर शोभित जैन ने कहा कि क्लब ने पिछले दो वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में नगर में दो प्रोजेक्ट किए हैं। इसके अलावा रोटरी क्लब के द्वारा जनता को ऑक्सीजन सुविधा, एंबुलेंस सुविधा, निर्धन बच्चों को पुस्तकों का वितरण, प्रति...