बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: दपुर के स्याऊ निवासी रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायत सचिव को देखने की धमकी दी। एक ऑडियो हुई वायरल। हिंदुस्तान समाचार पत्र ऑडियो की पुष्टि नही करता है। दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी। चांदपुर के स्याऊ में तैनात रोजगार सेवक मुकेश कुमार की एक ऑडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे रोजगार सेवक सराय शेख हबीब में तैनात ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह की फोन पर वार्ता हो रही थी जिसमें रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायत सचिव को देखने की धमकी दे डाली जो सोशल मीडिया पर ऑडियो लगातार वायरल हो रही है इसी मामले में ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह व रोजगार सेवक ने दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी गई है। उधर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल...