Bijnor News: रोजगार मेले में 412 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: जिला सेवायोजन कार्यालय बिजनौर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 788 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में लगभग 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संपन्न की। 412 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना रहा। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता, कौशल एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता एवं चयन से अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.