Bijnor News: रेलवे मार्ग पर ट्यूबवेलों को चोरों ने बनाया निशाना, 25 मीटर केबल चोरी
बिजनौर, अक्टूबर 30 -- Bijnor News: कस्बे के रेलवे मार्ग स्थित ट्यूबवेलों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक किसान की ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर हजारों रुपये कीमत का करीब 25 मीटर केबल चोरी कर ले गए। वहीं, पड़ोसी किसान की ट्यूबवेल पर भी चोरी का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गांव भारसी निवासी किसान रूपेश पुत्र ओम सिंह की रेलवे मार्ग पर ट्यूबवेल है। किसान जब अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां की दीवार टूटी हुई मिली। अंदर जाकर देखा तो ट्यूबवेल से करीब 25 मीटर केबल गायब था। चोरों ने ट्यूबवेल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके अलावा चोरों ने पड़ोस में स्थित मोहल्ला गुजरान निवासी किसान अलीम पुत्र अफसर जंग की ट्यूबवेल पर भी चोरी करने का प्रयास किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.