बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: नजीबाबाद-सनेह रोड रेलवे सेक्शन में स्थित रेलवे फाटक संख्या 3/C (नई बस्ती, जाब्तागंज) पर मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन तक सड़क यातायात बंद रहेगा। उत्तर रेलवे, नजीबाबाद के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) मोहम्मद अनीस ने उप जिलाधिकारी नजीबाबाद को भेजे पत्र मे किमी 02/15 से 02/16 के मध्य स्थित फाटक पर आज सुबह 08:00 बजे से नौ अक्तूबर की रात 08:00 बजे तक रेलवे ट्रैक का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान स्लीपर बदलने, ओवरहालिंग तथा रोड सरफेस बनाने का कार्य होगा, जिसके कारण उक्त रेलवे फाटक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह भी पढ़ें- विकास कार्य के चलते रेल यातायात में परिवर्तन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...