बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: रेडियो संदेश 89.6 एफएम द्वारा हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहर के कोने-कोने से आई सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वाति वीरा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. साक्षी गोयल, डॉ. मेधावी, वशिष्ठ तथा अरुणा गहलोत का बुके देकर भव्य स्वागत करने के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में पुलिस परिवार की विमला बनीं तीज क्वीनसांस्कृतिक कार्यक्रम इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्र से आई लिपिका ने हरियाली तीज का सुरीला फिल्मी गीत सुनाकर और मानवी ने शानदार फिल्मी गीत पर डांस करके सभी का मन मोह लिया। वहीं हरजिंदर कौर ने अपनी टीम के साथ पंजाबी गाने पर धमाकेदार ...