Bijnor News: राहतः महिला थाना को जल्द मिलेगा अपना प्रशासनिक भवन
बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: जिले में महिला थाने की व्यवस्थाओं को जल्द ही नया स्वरूप मिलने जा रहा है। इस्माइलपुर में महिला थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भवन निर्माण के लिए 356.77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जोकि शासन से अवमुक्त हो गई है। पुलिस आवास निगम की ओर से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फरवरी तक महिला थाना नए भवन में शिफ्ट होने की संभावना है। अभी तक बिजनौर का महिला थाना तहसील चौकी के छोटे से भवन में संचालित हो रहा है। सीमित जगह होने के कारण पुलिसकर्मियों के कामकाज के साथ ही शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता था। समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत इस्माईलपुर में रावली रोड पर भूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.