Bijnor News: राहतः फरियादियों को भाग-दौड़ से बचा रही हेल्प डेस्क
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: एआरटीओ कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और अन्य परिवहन संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता था। अब हेल्प डेस्क पर उन्हें आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है।
हेल्प डेस्क की शुरुआत एआरटीओ महेश कुमार शर्मा ने एक जून को कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय आने वाले लोगों की परेशानी को देखते हुए 4 जून को हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना और उनके कार्यों को सरल बनाना है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क शुरू होने के बाद 26 दिनों में करीब 260 लोगों को विभिन्न सेवाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया है। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.