बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: गुलदार की लगातार आबादी के क्षेत्र में आमद से लोगों की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणो की मांग पर कई जगह पर गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरे लगाये गये। गुरुवार को ग्राम समीपुर व धनसिनी में वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में गुलदार फंस गये।

ग्राम धनसिनी में गुलदार का आतंक पिछले काफी समय से नजीबाबाद में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। ग्राम धनसिनी में लगातार गुलदार देखे जा रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर भूपेश चौधरी के खेत में गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार को एक और गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। बताते चलें कि गांव धनसनी में पिंजरे में फंसे गुलदारो की संख्या छह हो चुकी है।

ग्राम समीपुर में भी गुलदार का पकड़ा जाना उधर ग्राम समीपुर में भी एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की ओर ...