Bijnor News: राहत: अफजलगढ़ चीनी मिल परिसर में लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: बहादरपुर स्थित चीनी मिल के आसपास पिछले कई दिनों से घूम रहे गुलदार के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो जाने से मिलकर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गुलदार के हमले की आशंका के चलते ग्रामीण लगातार उसे पकड़ने की मांग कर रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले वन विभाग ने चीनी मिल परिसर के पास पिंजरा लगाया था। शुक्रवार सुबह अचानक गुलदार के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गुलदार के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे समेत पीली डैम ले गई।नगीना यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : गुलदार के पिंजड़े में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली रेंजर प्रदीप शर्मा के अनुसार, पकड़ा गया नर गुलदार चार से पांच वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.