बिजनौर, नवम्बर 19 -- Bijnor News: क्षेत्र के कुंजैटा तिराहे के पास रास्ता साफ न होने के कारण रुकी कार का शीशा तोड़ने और पीड़ित को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने संजीव समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली के वसंत कुंज निवासी रोहित गांधी अपनी कार से जा रहे थे। आरोप है कि शाम के समय कुंजैटा तिराहे के पास रास्ता साफ न होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। इसी दौरान मोपेड सवार एक व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। शिकायत के अनुसार, उक्त व्यक्ति शराब के नशे में था और उसने हाथ मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और मारपीट की शिकायतकर्ता रोहित गांधी का आरोप है कि विरोध करने पर वहां रहने वाले संजीव नामक व्यक्ति ने आरोपी को मौके से भागने में मदद की। साथ ही उन्हें आगे देख लेने की...