बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धामपुर नगर का संघ स्थापना दिवस एवं विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में पद संचलन निकाला गया। रविवार को कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर से प्रारंभ हुआ। इस संचलन में लगभग 500 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने नगीना चौक समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अनुशासित कदमताल और बैंड की धुनें आकर्षण का केंद्र रहीं। निर्धारित मार्ग से गुजरने के बाद पथ संचलन वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राघव शरण गोयल, चौधरी अरुण प्रताप सिंह, अनिल शर्मा, दीपक अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, मनोज कात्यायन और कावेंद्र सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हनुमान शाखा से न...