बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या आभावती ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने तथा खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। छात्राओं ने खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- डीएवी गांधीनगर में ध्यानचंद के योगदान को याद किया यह भी पढ़ें- लाला लाजपत राय में टीम भावना को अपनाने की शपथ यह भी पढ़ें- आजाद उच्च विद्यालय में मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि

हिंदी हिन्दुस्...