बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। लगातार बारिश के कारण उफान पर बह रही मालन नदी में शुक्रवार को रावली रपटे पर एक अधेड़ तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने अधेड़ को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन अधेड़ नदी के बीच बहाव में जा पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- आफत की बारिश: रपटा पार करने के लिए पानी के बीचो-बीच पहुंचा अधेड़, तेज बहाव में बहा, वीडियो वायरलतलाश अभियान स्थानीय गोताखोरों, ग्रामीणों और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। अधेड़ का मालन की धारा के बीच में खड़े होने का वीडियो वायरल हो रहा है। हांलाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिलाई कूकड़ा निवासी रवेंद्र सिंह (45) पुत्र अथर सिंह शुक्रव...