Bijnor News: रालोद सम्मेलन में जेबकतरों ने काटी कार्यकर्ताओं की जेब
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: मंगलवार को क्षेत्र के गांव बागड़पुर के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में जेबकतरों ने कई कार्यकर्ताओं की जेब पर हाथ साफ कर दिया। सम्मेलन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं को पर्स और रुपये गायब होने की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।कार्यक्रम आयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति धर्मपाल सिंह के अनुसार सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने कई कार्यकर्ताओं की जेब से पर्स और रुपये निकाल लिए। उनके पुत्र की जेब से भी रुपये गायब मिले। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी जेब से पर्स और रुपये गायब होने की जानकारी दी।मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.