बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: चांदपुर के बिजनौर मार्ग स्थित स्याऊ में एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को आयोजित रालोद के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जेबकतरों ने जमकर हाथ साफ किया। जेबकतरों ने रालोद के जिला महामंत्री डॉ. विपिन तोमर समेत आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की जेब काटकर हजारों रुपये और पर्स गायब कर दिए। घटना से कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। रालोद के जिला महामंत्री डॉ. विपिन तोमर ने बताया कि उनकी जेब में रखा पर्स गायब हो गया, जिसमें 13,700 रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे। इसके अलावा कार्यकर्ता संदीप कुमार के 15 हजार रुपये, गुड्डू के 2,100 रुपये और भूदेव के 140 रुपये भी जेबकतरों ने साफ कर दिए। बताया गया कि करीब एक माह पहले अलावलपुर के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी जेबकतरों ने कई कार्यकर्ताओं की जेब का...