Bijnor News: रामलीला में राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: रामसेवक मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मंगलवार को भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। चित्रकूट से पधारे महेश द्विवेदी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान तीनों माताएं, आर्य सुमंत, भरत और शत्रुघ्नन पंचवटी पहुंचे। इसके बाद रात्रि में पंचवटी में विश्राम का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर अध्यक्ष विकास गुप्ता रॉकी, अमित गोयल, बृजेश कौशिक,राजकुमार बंसल,सुधीर अग्रवाल, डा. भूपेंद्र तोमर, विश्वास गुप्ता, आशु गोयल, कृष्ण कुमार गर्ग, विपुल तायल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: श्रीराम की खड़ाऊं सिंहासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.