Bijnor News: रामलीला में राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: श्रीराम सेवक मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को रामलीला महोत्सव के दौरान चित्रकूट धाम से आए महेश द्विवेदी के कलाकारों ने राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के चित्रकूट में विश्राम, निषादराज-व्यास सुमन संवाद और महाराज दशरथ के निधन का भी मंचन किया। चांदपुर के किन्नर समाज की मोनिका सक्सेना ने रामलीला कमेटी को 11 हजार रुपये की धनराशि दान स्वरूप भेंट की। कमेटी के अध्यक्ष विकास गुप्ता और समस्त सदस्यों ने वरिष्ठ किन्नर मीणा की शिष्या मोनिका सक्सेना को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर राजकुमार बंसल, बृजेश कौशिक, शुभम कुमार, अच्छन सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shamli News: केवट ने कराई गंगा पार, भरत मिलाप की लीला का मंचन रामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.