Bijnor News: रामलीला मंचों से भगवान श्रीराम के आदर्शों का दिया संदेश
बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर, हसूपुरा, बगवाड़ा एवं रवाना में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों में सर्जन एवं भाजपा नेता डा. विरेंद्र सिंह राजपूत ने शुभारंभ कर भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया । नूरपुर और हसूपुरा में पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और हमारी गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है और हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सचिन चौधरी, जुगनू चौधरी, अजय सिंह, सुनील सिंह, सुधीर चौहान, मुकेश कुमार, डॉ. विजयपाल सिंह, परमोहन सिंह एवं सरदार हरभजन सिंह, गांधी चौहान, अजय सिंह एवं अमित चौहान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.