बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: रामपुर ठकरा में वन विभाग की जमीन की अवैध रूप से जुताई करने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर सीज कर दिया और चार लोगों के खिलाफ वन विभाग में मुकदमा दर्ज कर लिया। रेंजर महेश गौतम का कहना है कि थाना शहर कोतवाली में भी चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि कुछ लोगों ने मौजा खानजहापुर मुजफ्फरनगर में 108 बीघा जमीन खरीदी थी और वह रामपुर ठकरा में अवैध रूप से वन विभाग की जमीन की जुताई करा रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जमीन की जुताई करा रहे लोगों का ट्रैक्टर और हैरो सीज कर दिया है। रेंजर महेश गौतम ने कहा कि अरुण कुमार त्यागी के साथ ट्रैक्टर चालक सहित चार लोगों के खिलाफ वन अपराध में मुकदजा दर्ज कर लिया गया है। थाना कोतवाली शहर में भी मुक...