बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार राय ने कहा कि रामडोल जुलूस को शांतिपूर्वक व निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक चौबंद रहेगी कि परिंदा भी पर न मार सके। नगीना में पश्चिम उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित रामडोल का जुलूस श्री कृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन निकाला जाता है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को है और 5 सितंबर को रामडोल जुलूस निकाला जाएगा। बुधवार शाम यहां चितौड़गढ़ पुलिस चौकी में जुलूस के आयोजकों, अखाड़ों के उस्ताद व खलीफाओं तथा पत्रकारों के साथ बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार राय ने रामडोल जुलूस के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 175 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व सशस्त्र बल की प्रति...