बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव शिकारपुर में गुरुवार को राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से हवन यज्ञ के साथ मंदिर की नींव रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।गुरुवार गांव शिकारपुर में ग्रमीणों व श्रद्धालुओं के सहयोग से एकत्र की गई धनराशि से राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व भी गांव में जनसहयोग से दुर्गा माता, शिव, शनिदेव और हनुमान मंदिरों का निर्माण कराया जा चुका है। भूमि पूजन कार्यक्रम में राजीव राणा, काजल राणा, प्रमोद कुमार, सविता चौहान, लोकेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अजय पाल, जसराम, कमलेश देवी, कृष्णा देवी, रीना देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, इंद्रा देवी, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...