Bijnor News: राजेन्द्र सिंह से महत्वूपर्ण विषय पर की चर्चा
बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के पोते डा. जमील अहमद ने जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार एडवोकेट से भेंट कर एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। इस दौरान शहीद के अद्वितीय साहस एवं राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनके सम्मान व स्मृति को और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बार अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार एडवोकेट ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर मेजर दानिश फारुकी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह टिकैत एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अपना दल शैलेन्द्र चौधरी, शरद शर्मा, हंस चौधरी, आदि उपस्थित रहे।-----
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.