बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: वन संरक्षक आदर्श कुमार ने रविवार शाम बढ़ापुर और साहूवाला वन रेंज का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, रेंज कार्यालय, आवासीय व्यवस्था और राजकीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वन संरक्षक आदर्श कुमार, डीएफओ नजीबाबाद पृथ्वीराज केएसबी और एसडीओ अंशु चावला की टीम सबसे पहले साहूवाला वन रेंज पहुंची। यहां वन क्षेत्राधिकारी रामवृक्ष राव के साथ रेंज कार्यालय, आवासीय परिसर और रेंज के अंतर्गत शाहनगर कुराली चौकी पर तैयार किए जा रहे पौधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पौधों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके यह भी पढ़ें- Lalitpur News: वन क्षेत्रों में न होने पाए कटान और खनन बाद टीम बढ़...