Bijnor News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में काकुल, दीपांशी रही प्रथम
बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर में रक्षाबंधन की तैयारियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 100 बालिकाओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान की ओर से सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट दिए गए और मेडल पहनाए गए। कार्यक्रम में डॉ० आरती गुप्ता, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी बिजनौर मुख्य अतिथि, एवं पवन देवी, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी व वरिष्ठ नागरिक राजवर्धन भटनागर विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थान संस्थापिका सविता अग्रवाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन का महत्व भी बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों ने जो राखियां बनाई है वह फौजी भाइयों को सरहद पर भेजी जाएंगी, जो अपने घर नहीं आ पाए, वे भी त्योहार मना सकें। यह भी पढ़ें- Chaibasa News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.