बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: बिजनौर। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रविकरन सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना हीमपुर दीपा नियुक्त किया गया है। वहीं, हीमपुर दीपा के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह का तबादला नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक पर किया है।उधर, नगीना देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह का गैर जनपद तबादला होने के बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थानांतरित कर कार्यमुक्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...