बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: तहसील के गांव पैजनिया में स्थित रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता के स्वरूप धारण कर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। बख्शीश, कामना, अथर्व, शिवाय, श्री आदि बच्चों ने अपने आकर्षक वेशभूषा और सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शिवानी त्यागी ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। सभी ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। उधर आरजी इंटरनेशनल स्कूल बबनपुरा में दशहरा के पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह भी पढ़ें- Shamli News: बीएसएम विद्यालय में धूमधाम से मनाया दशहरा, विद्यार्थियों ने किया रावण दहन कार्यक्रम में रावण दहन के माध्यम स...