बिजनौर, सितम्बर 26 -- Bijnor News: एक युवती ने अपने जीजा पर गलत हरकत करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया कि उसकी बहन रहमानी का करीब ढाई वर्ष पहले नहटौर के मोहल्ला पीर शहीद काला निवासी अब्दुल्ला से निकाह हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही अब्दुल्ला उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। परेशान होकर रहमानी मायके में रहने लगी थी। आरोप है कि 22 सितंबर की सुबह अब्दुल्ला अपनी ससुराल श्यालू नंगला पहुंचा और रहमानी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। युवती ने बहन को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया और जान से मारने की नीयत से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सुनील सह...