Bijnor News: युवती को साथ ले जाने को लेकर जजी चौक पर हंगामा
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के जजी चौक पर युवती को साथ ले जाने को लेकर हंगामा हो गया। बताया गया कि कोर्ट मैरिज करने आए युवक-युवती के पास पहुंचे परिजन युवती को अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान युवती के विरोध करने पर मौके पर भीड़ जुट गई। जिसके बाद परिजन लौट गए। बताया जाता है कि युवक और युवती बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहलीपुर के निवासी हैं। दोनों कोर्ट मैरिज के लिए बिजनौर आए थे। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए और उसे अपने साथ ले जाने लगे। इसको लेकर मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बताया गया कि युवक-युवती ने जजी परिसर में घुसकर परिजनों से पीछा छुड़ाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मौके से चले गए। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.